{"_id":"68b88787c461d6fde70ba932","slug":"the-project-director-inspected-the-cow-shelters-in-lohrauli-and-bhagosa-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-137880-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परियोजना निदेशक ने लोहरौली और भगौसा में गोशालाओं का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परियोजना निदेशक ने लोहरौली और भगौसा में गोशालाओं का किया निरीक्षण
Wed, 03 Sep 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
लोहरौली में गौशाला का निरीक्षण करते हुए परियोजना निदेशक । स्रोत - विभाग
संतकबीरनगर। विकास खंड बेलहर कला क्षेत्र में परियोजना निदेशक ने बुधवार को लोहरौली और भगौसा गांव की गोशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशालाओं में पशुओं की देखभाल, चारे की व्यवस्था, स्वच्छता और चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की।
परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पशुओं को समय पर भोजन और पानी मिलना चाहिए। बीमार पशुओं के इलाज में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
गोशाला परिसर की साफ-सफाई और पर्याप्त चारे की व्यवस्था में ग्राम प्रधान और सचिव की सक्रिय भूमिका होनी चाहिए। यहां पर तैनात गोपालकों ने अपने वेतन वृद्धि की मांग की। निदेशक ने गोशालाओं के रजिस्टर और अभिलेखों के नियमित रख रखाव पर जोर दिया। उन्होंने पशुओं की सटीक संख्या दर्ज करने के निर्देश भी दिए। संवादि