{"_id":"69139164a0dd09b58c0618d8","slug":"the-number-of-high-school-candidates-increased-but-decreased-in-intermediate-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-141121-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईस्कूल के परीक्षार्थी बढ़े लेकिन इंटरमीडिएट में घट गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईस्कूल के परीक्षार्थी बढ़े लेकिन इंटरमीडिएट में घट गए
Wed, 12 Nov 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल हाईस्कूल के 254 परीक्षार्थी बढ़े हैं जबकि, इंटरमीडिएट में 1452 परीक्षार्थी कम हो गए हैं।
वर्ष 2024 की परीक्षा में जिले में हाईस्कूल के 28138 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 27250 परीक्षार्थी नामांकित थे। वर्ष 2025 की परीक्षा में हाईस्कूल के 28392 और इंटरमीडिएट के 25848 परीक्षार्थी नामांकित हैं। इनमें हाईस्कूल में 254 परीक्षार्थी बढ़े हैं तो इंटरमीडिएट में 1402 परीक्षार्थी कम हाे गए हैं।
डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि विद्यालयों का डाटा अपलोड करने के बाद जांच की जाएगी। इसके बाद 12 नवंबर से तहसील स्तरीय समितियां विद्यालयों के भौतिक संसाधनों की जांच करेगी और 17 नवंबर तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसके बाद डीएम की ओर से गठित समिति 24 नवंबर तक रिपोर्ट देगी। यह समिति विद्यालयों में स्ट्रांग, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था के बिंदुओं की जांच करेगी।
विज्ञापन
सत्यापित रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों की संभावित सूची 27 नवंबर को जारी होगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा केंद्र निर्धारण के लिए अंक प्रणाली लागू की गई है। संवाद