फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The market is flooded with cheap blankets, and buyers are flocking in.

Sant Kabir Nagar News: बाजार में सस्ते कंबलों की भरमार, उमड़ रहे खरीदार

Thu, 08 Jan 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 08 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The market is flooded with cheap blankets, and buyers are flocking in.
बाजार में बिक रहे तरह-तरह के कंबल-संवाद
संतकबीरनगर। मकर संक्रांति के त्योहार से पहले शहर के बाजारों में सस्ते कंबलों की भरमार है। इस मौसम में दान-पुण्य का विशेष महत्व होने के कारण लोग बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को दान करने के लिए सस्ते कंबलों की खरीदारी कर रहे हैं। मांग को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने पहले से ही कंबलों का भरपूर स्टॉक मंगवा लिया है।
विज्ञापन

बाजार में इस समय 100 से लेकर 400 रुपये तक की कीमत वाले कंबल उपलब्ध हैं। इनमें हल्के, मध्यम और मोटे कंबलों की अलग-अलग किस्में शामिल हैं, ताकि हर वर्ग के लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर सकें। खासतौर पर 100 से 200 रुपये तक की कीमत वाले कंबलों की सबसे अधिक मांग देखी जा रही है, जिन्हें लोग दान करने के उद्देश्य से अधिक संख्या में खरीद रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार मकर संक्रांति पर दान करने की परंपरा के चलते हर साल इस सीजन में कंबलों की बिक्री में तेजी आती है। सामाजिक संस्थाएं, धार्मिक संगठन, व्यापारी वर्ग और आम लोग जरूरतमंदों के लिए कंबल खरीदते हैं।
विज्ञापन

इसी वजह से थोक व्यापारियों के साथ फुटकर दुकानों पर भी अच्छी खासी रौनक बनी हुई है। शहर के गोला बाजार, अंसार टोला, बरदहिया बाजर में कंबल की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि जैसे जैसे मकर संक्रांति की तिथि नजदीक आएगी, वैसे-वैसे बिक्री और तेज होगी। कई दुकानों पर तो सामाजिक संगठनों द्वारा एक साथ बड़ी संख्या में कंबल खरीदे जा रहे हैं। दुकानदार अजय साहू ने बताया कि मकर संक्रांति के लिए इस समय तैयारियां जोरों पर हैं। हमने सस्ते कंबलों का स्टॉक कर लिया है। दिन-प्रतिदिन बिक्री में इजाफा हो रहा है। संक्रांति तक बिक्री बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed