{"_id":"5c8d4199bdec2275a469fd92","slug":"the-main-attack-of-the-parachute-the-transit-balloon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैराशूट का मचा हल्ला, उतारा तो निकला गुब्बारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैराशूट का मचा हल्ला, उतारा तो निकला गुब्बारा
Sun, 17 Mar 2019 12:04 AM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पैराशूट का मचा हल्ला, उतारा तो निकला गुब्बारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिटवा बाजार(संतकबीरनगर)। बखिरा क्षेत्र के बूढ़ी बेलहर ग्राम पंचायत के पिठिया सीवन में हाई वोल्टेज तार पर सुबह सफेद रंग का कपड़ा देखकर पैराशूट टंगे होने का शोर मच गया। दुधारा थाना के पुलिसकर्मी भी पहुंचे और इसे बखिरा थाना का मामला बताया। बाद में लोगों की सूचना पर विद्युतकर्मी पहुंचे और तार पर टंगे कपड़े को उतारा तो वह कपड़े का बड़ा गुब्बारा था। उस पर वेलकम लिखा था। विद्युत निगम के अधिकारी गुब्बारे को अपने साथ ले गए।
क्षेत्र के लोगों के अनुसार गोरखपुर से सिद्घार्थनगर जिले के बांसी को जाने वाली हाई वोल्टेज तार पर शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे गुब्बारे के आकार की कोई वस्तु गिर गई। इससे शार्ट सर्किट हुई और आपूर्ति बंद हो गई। सुबह इलाके में अफवाह फैली की आकाश से एक पैराशूट बिजली के तार पर गिरकर टंगा है। खबर मिलते ही वहां भीड़ एकत्र हो गई। लोग तमाम तरह की चर्चा करने लगे। इसकी सूचना दुधारा पुलिस को दी गई तो उस हल्के सिपाहियों ने बताया कि यह बखिरा थाने का मामला है। इसी बीच विद्युत निगम के अधिकारियों को जानकारी दी गई। बांसी (सिद्घार्थनगर) से आए जूनियर इंजीनियर रामकनक त्रिपाठी ने कर्मचारियों से तार पर लटकी वस्तु को नीचे उतरवाया तो पता चला कि यह बड़ा गुब्बारा है जिस पर वेलकम लिखा है। मौके पर पहुंचे कंचन भारती, प्रेम पाठक, दिवाकर, एजाजुल हक, पंकज पाठक, सुनील पांडेय, रामकृपाल चौधरी, मोबीन, पंचराम, गंगाराम, ऋषि पाठक, पवन पाठक आदि ने बताया कि गुब्बारे जैसे दिखने वाले वस्तु को लेकर पूरे दिन इलाके में तरह-तरह की चर्चा होती रही।