{"_id":"62e81d5a992ca416f3363033","slug":"the-faces-of-the-students-blossomed-after-receiving-the-uniform-amount-khalilabad-news-gkp4457160149","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिफार्म की रकम पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिफार्म की रकम पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले
विज्ञापन
विकास भवन में शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन करते सदर विधायक।
- फोटो : KHALILABAD
यूनिफार्म की रकम पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले
89,159 विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में भेजे गए 10 करोड़ 69 लाख रुपये
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों के 89,159 विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में सोमवार केा डीबीटी के माध्यम से 10 करोड़ 69 लाख 90 हजार रुपये भेजे गए। बैंक खाते में रकम आने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। इस अभियान का शुभारंभ लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन किया। इसका लाइव प्रसारण विकास भवन के प्रशिक्षण हॉल में हुआ।
इस दौरान सदर विधायक, डीएम, सीडीओ, अधिकारियां व विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का उद्बोधन लाइव सुना। जिले में योजना का शुभारंभ करते हुए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते प्रति छात्र-छात्रा 1200 रुपये भेजे गए हैं। जिन विद्यार्थियों के खातों में प्रथम चरण में धनराशि नहीं भेजी गई है, उनके अभिभावक विद्यालय में अपना व बच्चे का आधार कार्ड फीड करा लें, ताकि उन्हें भी रकम मिल जाए।
डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी समय से विद्यार्थियों के खाते को फीड कर दें, ताकि शत-प्रतिशत विद्यार्थियों के खाते में राशि भेजी जा सके। इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि जिले के 1,67,000 विद्यार्थियों को राशि भेजी जानी है। इसके सापेक्ष करीब 89159 विद्यार्थियों के खाते में मुख्यमंत्री ने 1200 रुपये ऑनलाइन भेजे हैं। कार्यक्रम में लगभग 350 विद्यार्थियों व 100 अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस अवसर पर सीडीओ अतुल मिश्र, डीआईओएस मनमोहन शर्मा, प्रभारी प्राचार्य डायट धीरेंद्र त्रिपाठी, ज्ञानचंद मिश्र, निधि श्रीवास्तव, रजनीश वैद्यनाथ आदि मौजूद रहे।