फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The exercise of making the fork a block started again

Sant Kabir Nagar News: कांटे को ब्लॉक बनाने की फिर शुरू हुई कवायद

Mon, 28 Aug 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 28 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
The exercise of making the fork a block started again
-पूर्व विधायक जय चौबे ने ब्लाॅक बनाने के लिए शासन को भेजा था प्रस्ताव
विज्ञापन

- डीएम ने बीडीओ से फिर मांगा है प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। कांटे को नया ब्लाॅक बनाने की कवायद एक फिर शुरू हो गई है। डीएम कार्यालय की ओर से फिर बीडीओ से प्रस्ताव की फाइल तलब की गई है। बीडीओ सेमरियावां ने प्रस्तावित फाइल के कागजात एकत्र करना शुरू कर दिया है। तीन ब्लॉकों के करीब 73 ग्राम पंचायत के लोग कांटे ब्लॉक के सृजन का इंतजार कर रहे हैं। ब्लाॅक बने तो इन ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए लंबी दूरी नहीं तय करनी होगी।
सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत हैं। ब्लाॅक में बाघनगर, उसराशहीद, कानपारा, सेमरियावां, दुधारा, परसा शेख, बजहरा, तिलजा, सालेहपुर, उमिला, पैली खास, बूधाकला कुल 12 न्याय पंचायत हैं। यह जनपद का सबसे बड़ा ब्लाॅक है। सेमरियावां ब्लाॅक के उमिला, पैली खास, बूधाकला, खलीलाबाद ब्लाॅक के करीब है। इन न्याय पंचायतों का सेमरियावां ब्लाॅक मुख्यालय काफी दूर पड़ता है।
विज्ञापन

कांटे को काफी लंबे समय से लगातार ब्लाॅक बनाए जाने की मांग चल रही है। करीब एक दशक बीतने वाले हैं। लोगों की मांग पर तीन फरवरी 2018 को खलीलाबाद विधान सभा के तत्कालीन विधायक दिग्विजय नरायण उर्फ जय चौबे ने कांटे को नये ब्लाॅक सृजन के लिए प्रस्ताव शासन को सौंपा। प्रस्ताव पर शासन ने गंभीरता भी से लिया। इस पर शासन ने लिखा-पढ़ी शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल दिसंबर में ग्राम्य विकास आयुक्त ने डीएम को पत्र जारी कर जनपद के सबसे बड़े ब्लाॅक सेमरियावां में सम्मिलत कांटे को नया ब्लॉक बनाने के लिए रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने सीडीओ, डीडीओ व बीडीओ आदि विभागीय अफसरों के जरिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजवा दिया। इसके बाद मामला अटका पड़ा है।
000
तीन ब्लॉकों की घट सकती हैं पंचायतें
सेमरियावां ब्लॉक में 113 ग्राम पंचायतें हैं। लोगों की माने तो खलीलाबाद ब्लॉक से दो, बघौली की दो व सेमरियावां की चार न्याय पंचायत को शामिल कर नया ब्लॉक बनाया जा सकता है। अब ब्लॉक सृजन के बाद ही ग्राम पंचायतें तय हो सकती हैं।

0000000000
कांटे ब्लाॅक के सृजन के प्रस्ताव पर शासन की ओर से जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति, स्टाफ पद आदि का विभिन्न प्रारूपो और सभी विवरण व सूचनाओं को एकत्र कर रिपोर्ट डीएम को पहले ही भेजी चुकी है। प्रस्ताव फाइल फिर मांगी गई है। फाइल एकत्र कर डीएम को भेज दी जाएगी।
ओपी सिंह, संयुक्त बीडीओ, सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed