{"_id":"5f7614b38ebc3ec5ee58bc3b","slug":"the-district-will-get-250-teachers-khalilabad-news-gkp367703654","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की कमी होगी दूर, मिलेंगे 250 सहायक अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की कमी होगी दूर, मिलेंगे 250 सहायक अध्यापक
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द ही दूर हो जाएगी। बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार भर्ती के तहत सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में 31,661 पदों पर नियुक्ति होनी है। जिसमें जिले में 700 पदों के सापेक्ष 250 सहायक अध्यापकों के मिलने की उम्मीद है।
सुप्रीम कोर्ट ने परिषदीय स्कूलों में 69 सहायक अध्यापक भर्ती में शिक्षा मित्रों के पदों को छोड़कर 31,661 पदों पर नियुक्ति करने का आदेश दिया है। जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में 31,661 शिक्षकों को हफ्तेभर में नियुक्ति पत्र देने का निर्देश दिया है। जिसके बाद जिले में जल्द ही सहायक अध्यापक के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिले में 69000 के सापेक्ष सहायक अध्यापक के 700 पद हैं। इस वजह से 31,661 पदों के सापेक्ष अगर भर्ती हो रही है तो जिले को 250 शिक्षक मिलेंगे। जिससे एकल विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी। जिले में करीब 300 एकल विद्यालय हैं। जहां पर एक ही शिक्षक तैनात है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान समय में अंतर जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू है। यह प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 31,661 पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी। इस संबंध में बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सहायत अध्यापक के 31,661 पदों पर भर्ती होनी है। अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया समाप्त होते ही और शासन स्तर से शिक्षकों का कटआफ मेरिट आने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। परिषदीय स्कूलों को लगभत 250 सहायक अध्यापक मिलेंगे।