फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The day must report absent students

गैर हाजिर छात्रों की रोज देनी होगी रिपोर्ट

Sat, 02 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Sat, 02 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल के बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी ली जाएगी। शिक्षक को बच्चों की उपस्थिति की जानकारी एसएमएस से देनी होगी। गैर हाजिर बच्चों को प्रतिदिन रिेपोर्ट देना होगा। साथ ही बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षकों को बताया कि इसी माह में उच्च अधिकारियों द्वारा परिषदीय स्कूलों में संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का अनुश्रवण व निरीक्षण किया जाना है। अधिकारियों के निरीक्षण में स्कूल में शिक्षक की तैनाती व उनकी उपस्थिति, अवकाश के लिए आवेदन के स्वीकृति, बालक बालिका के लिए शौचालय की स्थिति, पेयजल, स्कूल प्रांगण साफ सफाई, एमडीएम की गुणवत्ता व मीनू के साथ बच्चों को दिए जाने वाले दूध की स्थित देखी जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के पठन पाठन की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

 प्राइमरी स्तर के बच्चों से हिंदी वाचन एवं गणित के सवाल और उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों से अंग्रेजी वाचन व गणित के सवाल हल कराया जाएगा।  कहा कि हेडमास्टर स्कूल में समस्त अभिलेख तैयार रखें। अध्यापक शिक्षामित्र समय से विद्यालय पहुंच कर पाठ्ययोजना के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस दौरान एबरआरसी जफीर अली, जलालुद्दीन, फूल चंद, ब्लाक अध्यक्ष इबारत अली, अब्दुस्सलाम, धर्मराज, शोएब अख्तर, मो आजम, मनोज कुमार अनिल, अब्दुल वदूद, महमूद अहमद, शिव पूजन, सुनीता देवी, तैयबा, उषा उपाध्याय, निसार अहमद आदि मौजूद रहे।

इंसेट
तहसीलदार ने जनगणना कार्य की समीक्षा की
बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक में जनगणना पुनरीक्षण की कार्य प्रगति  जानने के लिए शनिवार को तहसीलदार खलीलाबाद ए के सिंह समीक्षा की। उन्होनें ने प्रगणकों से जनगणना के एनपीआर रजिस्टर में आधार संख्या, मोबाइल छूटे लोगों का नाम दर्ज करने के कार्य में तेजी लाने को कहा। तहसीलदार ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे समस्त शिक्षक व लेखपाल व अन्य कर्मी समय कार्य कर जमा करें। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed