{"_id":"58b1cb204f1c1b1b4bb24ced","slug":"the-aunt-told-him-to-be-careful-of-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने बुआ से सावधान रहने की दी हिदायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने बुआ से सावधान रहने की दी हिदायत
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
जनसभा में बोले सीएम
- फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल विधान सभा के कम्हरिया में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा में सीएम अखिलेश यादव बसपा और भाजपा पर आक्रामक रहे। उन्होंने वहा मौजूद लोगों से कहा कि एक बुआ है। वह तीन बार भाजपा को राखी बांध चुकी है। ऐसे बुआ से सावधान रहने की जरूरत है।
सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि पत्थर वाली सरकार की मुखिया ने सीएम रहते लखनऊ में अपनी मूर्ति लगवा दी। वह मूर्ति आज भी वैसी ही खड़ी है। लखनऊ में देखा है नौ साल से पत्थर की हाथी खड़ा कर दिया जो आज भी खड़ी है। ऐसी बुआ किस काम की है। जो लिखा हुआ भाषण देती है। उनका भाषण सुनते- सुनते जनता कुर्सी पर सो जाती है। लंबा भाषण देती है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा की सरकार आए तीन साल हो गए। तीन साल में मोदी जी ने रेडियो और टीवी पर तीन साल से सिर्फ मन की बात की है काम की बात नहीं की। पीएम ने पूरे देश को लाइन में लाकर खड़ा कर दिया। तीन साल में कोई काम नहीं किया। लोकतंत्र में जनता को दुख दर्द देने वालो को हिसाब देने का समय आ गया है। जनता इनके खिलाफ मतदान करे। सपा ने कभी भेदभाव नहीं किया। हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ किया। लैपटाप दिया, पेंशन दी, कन्या विद्याधन दिया, लोहिया आवास दिया। इसके साथ ही बेरोजगारों का नौकरी दी। शिक्षा मित्रों को स्थाई करने का काम किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी की। उन्होंने कहा कि पांच साल में सिर्फ काम किया, मन की बात नहीं की। कांग्रेस का साथ मिला है। साइकिल और मजबूत हुई। हाथ का साथ मिलते ही साइकिल और तेजी के साथ चल रही है। प्रदेश में भाजपा का सफाया हो चुका है। सपा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जिससे सभी दल घबरा गए है।