{"_id":"692890f5abbc04ecf20d77eb","slug":"the-amount-will-be-transferred-to-the-account-soon-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-141957-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शीघ्र खाते में भेजी जाएगी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शीघ्र खाते में भेजी जाएगी रकम
Thu, 27 Nov 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-बांसी नई रेल लाइन परियोजना में तहसील खलीलाबाद एवं तहसील मेंहदावल के प्रभावित किसानों के खाते में शीघ्र प्रतिकर की रकम भेजी जाएगी।
एडीएम वित्त एवं राजस्व जयप्रकाश ने बताया कि भू-स्वामियों की ओर से प्रस्तुत विवरण की जांच की कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही भू-स्वामियों के खाते में प्रतिकर भुगतान की राशि भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि तहसील खलीलाबाद में 21 नवंबर व तहसील मेंहदावल में 22 नवंबर को कैंप का आयोजन किया गया था।
तहसील खलीलाबाद में भूमि के प्रतिकर भुगतान के लिए दो भू-स्वामियों व संपत्ति के प्रतिकर भुगतान के लिए 15 भू-स्वामियों तथा तहसील मेंहदावल में भूमि के प्रतिकर भुगतान के लिए पांच भू-स्वामियों व संपत्ति के भुगतान के लिए सात भू-स्वामियों ने विवरण प्रस्तुत किया गया था। संवाद