फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   tgt exam

217 परीक्षार्थियों ने छोड़ी टीजीटी की परीक्षा

Sun, 08 Aug 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
tgt exam
टीजीटी परीक्षा के दौरान एचआर इंटर कॉलेज के बाहर लगी रही भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
217 परीक्षार्थियों ने छोड़ी टीजीटी की परीक्षा
विज्ञापन

कुल नामांकित 1920 परीक्षार्थियों में 1703 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के तीन केंद्रों पर रविवार को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक लिखित परीक्षा (टीजीटी) का आयोजन हुआ। इस परीक्षा में कुल 1920 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से 217 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात रही। इसके साथ ही जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों की निगरानी करते रहे।

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक लिखित परीक्षा जिल के तीन केंद्रो पर दो पालियों में आयोजित थी। इसमें हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद में दो केंद्र बनाए गए थे और जीजीआईसी खलीलाबाद में एक केंद्र बनाया गया था। पहली पाली की परीक्षा में कुल 1000 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से 899 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 101 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में 920 परीक्षार्थी नामांकित थे और 804 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 116 ने परीक्षा छोड़ी। शनिवार को हुई टीजीटी परीक्षा में एक युवक के पकड़े जाने के बाद प्रशासन ने रविवार को परीक्षा केंद्रों पर काफी सख्ती कर दी थी। हर परीक्षार्थी के प्रवेशपत्र व आधार कार्ड को चेक किया गया। इसके साथ ही जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते रहे। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि टीजीटी की परीक्षा रविवार को दोनों केंद्रों पर सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा में किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed