{"_id":"61e9a144dbd3dc3ca626dadb","slug":"tet-on-23-khalilabad-news-gkp4243834122","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 परीक्षा केंद्रों पर 23 जनवरी को होगी टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 परीक्षा केंद्रों पर 23 जनवरी को होगी टीईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 परीक्षा केंद्रों पर 23 जनवरी को होगी टीईटी
परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम व एसपी ने दिए निर्देश
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर 23 जनवरी को होने वाली यूपी टीईटी सकुशल संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम दिव्या मित्तल व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जनपद में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 16 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगेगा, जिसकी निगरानी में परीक्षा शुरू होने से लेकर परीक्षा समाप्ति तक निर्बाध रूप से रिकॉर्डिंग के साथ परीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों से कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन कराया जाए। इस दौरान सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। बैठक में एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, बीएसए दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।