फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   TET: Exam to be held from July 2 to 4, 12436 candidates will appear

टीईटी : दो से चार जुलाई तक होगी परीक्षा, शामिल होंगे 12436 परीक्षार्थी

Tue, 30 Jun 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
TET: Exam to be held from July 2 to 4, 12436 candidates will appear

विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए एडीएम वित्त व राजस्व सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा दो से चार जुलाई तक आयोजित होगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा सकुशल, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली जाएं। बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा दो, तीन व चार जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से 12.00 बजे तक एवं अपराह्न 2:30 बजे 5.00 बजे तक जनपद के सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
विज्ञापन

सभी परीक्षा तिथियों में कुल 12436 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। तैयारियों की समीक्षा के दौरान एडीएम ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के सभी कमरों में सीसीटीवी क्रियाशील रहे। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर एक्टिव मोड में रहें। सीसीटीवी बंद न हो। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के रोड आदि का पहले से भ्रमण कर लें, जिससे केंद्र पर पहुंचने में देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के सफल एवं शांति पूर्ण संचालन के लिए परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन एवं आईटी गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित करने व इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस कर्मी अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए तैनात करने, अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने तथा प्रश्नपत्र के रख-रखाव एवं उनके संचरण के मध्य समुचित सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए कदम उठाए जाए।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। परीक्षा के सकुशल संचालन के लिए प्रश्न पत्रों का रखरखाव एवं क्रियाविधि आदि से संबंधित वीडियो को प्ले करके समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को दिखाया गया। उन्होंने केंद्रों पर व्यवस्थापकों से समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा केंद्रों पर आवश्यकतानुसार स्टाफ व आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया, अपर एसडीएम सुधीर कुमार, एसडीएम संजीव राय, सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed