{"_id":"61ec42d498cb4e7b7c76de43","slug":"tet-exam-is-today-khalilabad-news-gkp4246069186","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी आज : 16 केंद्रों पर 13, 644 परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी आज : 16 केंद्रों पर 13, 644 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी आज : 16 केंद्रों पर 13, 644 परीक्षार्थी होंगे शामिल
- परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी की तैयारी
- हर केंद्र पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को जिले के 16 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसमें कुल 13, 644 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए सभी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। शनिवार को ही शिक्षकों की ड्यूटी निर्धारित कर उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने का निर्देश जारी किया गया।
टीईटी दो पालियो में आयोजित होगी। जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा 10 बजे से 12:30 बजे तक, द्वितीय पाली की परीक्षा 2:30 बजे से पांच बजे तक होगी। प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 8, 050 परीक्षार्थी नामांकित हैं, जबकि द्वितीय पाली उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 5594 परीक्षार्थी नामांकित हैं। परीक्षा के लिए जिले में 16 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें जीजीआईसी खलीलाबाद, खलीलाबाद इंटर कॉलेज, एचआरपीजी कॉलेज में दो केंद्र, एचआर इंटर कॉलेज में दो क्रेंद, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, संतकबीर आचार्य इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, आरपीएस बालिका इंटर कॉलेज, गन्ना विकास इंटर कॉलेज, एवीएम इंटर कॉलेज, कूडीलाल रूंगटा इंटर कॉलेज, प्रभा देवी पीजी कॉलेज, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी और जीपीएस पीजी कॉलेज शामिल है। कुल 13, 644 परीक्षार्थी परीक्षा में नामांकित है। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही पर्यवेक्षक, केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी परीक्षा के दौरान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। शनिवार को ही उन्हें ड्यूटी का पत्र भी दे दिया गया है।