फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tested preparations for Kovid and fire safety by doing

मॉकड्रिल कर कोविड व अग्नि सुरक्षा की परखी तैयारियां

Sun, 21 Aug 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tested preparations for Kovid and fire safety by doing
जिला अस्पताल में स्थित एमसीएच विंग अस्पताल में काविड को लेकर मॉकड्रिल करते स्वास्थ्य विभाग के अ? - फोटो : KHALILABAD
मॉकड्रिल कर कोविड व अग्नि सुरक्षा की परखी तैयारियां
विज्ञापन

- जिला अस्पताल से एमसीएच विंग में हुई मॉकड्रिल
संतकबीरनगर। रविवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में कोविड-19 के साथ ही साथ अग्नि सुरक्षा के इंतजामों को भी परखा गया। बस्ती मंडल के संयुक्त निदेशक डॉ नीरज कुमार पांडेय की मौजूदगी में मॉकड्रिल की गई।

देश में लगातार बढ़ रहे कोविड मरीजों को देखते हुए सरकार ने ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। कोविड तथा अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की जांच के लिए शनिवार को पांच सीएचसी पर मॉकड्रिल हुई थी। दूसरे दिन रविवार को जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में पूरी कोविड किट के साथ की मॉकड्रिल की गई। प्रयोज्य के रूप में रखे गए बच्चों पर हर उपकरण का ट्रायल किया गया। मॉकड्रिल के दौरान पीडियाट्रिक कोविड केयर यूनिट, नियोनेटल इमरजेंसी केयर यूनिट, कोविड केयर वार्ड में उपकरणों व स्टाफ की जांच, ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, वेंटिलेटर, बाइपैप, मास्क व जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन सप्लाई व ऑक्सीजन की उपलब्धता, पीपीई किट, स्टाफ का व्यवहार, विशेषज्ञों, चिकित्सक, नर्स व अन्य स्टाफ की उपलब्धता, कंट्रोल रूम, स्टाफ की सक्रियता, ड्यूटी रोस्टर, एंबुलेंस चालकों का व्यवहार, एंबुलेंस की व्यवस्था के साथ ही उपकरणों की उपलब्धता की मॉनिटरिंग भी की गई। साथ ही फायर फाइटिंग के लिए लगाए गए उपकरणों को भी परखा गया। सीएमओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि कोविड से बचाव के लिए मॉकड्रिल की गई है। ताकि आपात स्थित से निपटा जा सके। मॉकड्रिल पूरी तरह से सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed