फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   tempreature reach 38 degree selcius

Sant Kabir Nagar News: उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई मुुसीबत

Fri, 28 Apr 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
tempreature reach 38 degree selcius
गर्मी में दुपट्टे से सिर ढककर जाती महिला। 
- तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार, सड़कों पर दिनभर पसर जा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। तापमान बढ़ कर 38 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके कारण दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग चेहरे पर गमछा बांधकर निकल रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तेज धूप के कारण दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है और अधिकतर लोग घरों में रहने को मजबूर है। जो लोग निकले वह गमछा बांधकर आने-जाने को मजबूर हुए। हालांकि सुबह और शाम को थोड़ी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। शहर में दिन में कई बार बिजली गुल हो रही है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत सीमा विस्तारित क्षेत्रों में हैं। खलीलाबाद शहर में शामिल कसैला, मैलानी, मोहद्दीपुर, सरौली, सरैया सहित विभिन्न क्षेत्रों में आठ से दस घंटे बिजली गुल हो रही है। इस दौरान पंखा, कूलर ठप पड़ जा रहे हैं, इनर्वटर तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। घरों में उमस भरी गर्मी के चलते रहना मुश्किल हो रहा है। खासकर महिलाओं व बच्चों को गर्मी के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बिजली निगम के अधिशाषी अभियंता दिव्य रंजन का कहना है कि फसल कट चुकी है और अब ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूर्व की तरह बहाल कर दी गई है। पूरा प्रयास है कि बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से मिलती रहे। ऐसे में कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां पर भी लोकल फाल्ट की समस्या हो, वहां तत्काल ठीक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed