{"_id":"63f262f2574b5dc75705f744","slug":"teenager-raped-accused-arrested-khalilabad-news-c-7-1-59862-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 19 Feb 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
पाक्सो और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के एक गांव में घर के बरामदे में सो हही किशोरी को शनिवार रात आरोपी मुंह दबाकर अपने दरवाजे पर उठा ले गया। आरोप है कि कार में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जानमाल की धमकी दी। ऐसा आरोप लगाकर किशोरी ने रविवार को आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
16 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि शनिवार की रात वह घर के बरामदे में सो रही थी। रात करीब दो बजे गांव का ही 23 वर्षीय युवक उसका मुंह दबाकर अपने दरवाजे पर उठा ले गया। कार में दुष्कर्म करने के बाद भाग गया। रविवार को पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
एसओ छोटेलाल राम ने बताया कि आरोपी युवक वाहन मैकेनिक है। आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़ित किशोरी को महिला आरक्षी के साथ मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जबकि आरोपी को बखिरा के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।