फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teenager body found in ghaghara river

घाघरा नदी में लापता किशोर का मिला शव

Fri, 24 Jun 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
teenager body found in ghaghara river
मृतक धीरज की फाइल फोटो।संवाद - फोटो : KHALILABAD
घाघरा नदी में लापता किशोर का मिला शव
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। गायघाट दक्षिणी गांव के समीप स्नान करते समय घाघरा नदी में डूब कर लापता हुए किशोर का शव शुक्रवार की सुबह नदी में उतराता हुआ मिला। किशोर का शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

गोरखपुर जिले के बेलघाट क्षेत्र के मनिकापार गांव निवासी रामजीत का 17 वर्षीय पुत्र धीरज धनघटा क्षेत्र के गायघाट दक्षिणी गांव निवासी अपने फूफा राधेश्याम के घर आया था। बृहस्पतिवार को गायघाट दक्षिणी गांव के तीन बालकों के साथ वह घाघरा नदी में स्नान कर रहा था। स्नान करते समय धीरज गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। तभी से उसका तलाश स्थानीय गोताखोर व पुलिस कर रही थी। गांव वालों का कहना है कि जिस स्थान पर धीरज नदी में डूब कर लापता हुआ था, उस स्थान से करीब 500 मीटर पूर्व उसका शव नदी में उतराता हुआ दिखा। जिसे पानी से बाहर निकाला गया। धीरज का शव मिलते ही उसके और फूफा के परिवार में चीख-पुकार मच गई। धीरज अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। होनहार धीरज की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। एसओ केडी सिंह ने बताया कि धीरज के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे। परिजनों की मांग पर शव को उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed