{"_id":"5dc98bdd8ebc3e5af13eb951","slug":"teenage-died-for-dengue-khalilabad-news-gkp328871736","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की चपेट में आने से किशोर की मौत
विज्ञापन
मृतक सत्यम की फाइल की फोटो जिसकी डेंगू से हुई मौत।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू की चपेट में आने से किशोर की मौत
- लखनऊ के विवेकानंद हास्पिटल में चल रहा था इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली/संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के लोहरौली निवासी एक किशोर की रविवार की रात इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। किशोर को डेंगू होने की पुष्टि चिकित्सकों ने की थी। किशोर की मौत की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य महकमा गांव में टीम भेज कर जांच कराने की बात कह रहा है।
लोहरौली बाजार निवासी अजय पाठक का 11 वर्षीय बेटा सत्यम पाठक एमआर एकेडमी लोहरौली बाजार में कक्षा छह का छात्र था। अजय पाठक ने बताया कि बेटे सत्यम को 25 अक्तूबर को बुखार हुआ तो उसे इलाज के लिए बस्ती के एक प्राईवेट चिकित्सक के वहां दिखाया गया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। जब बुखार सही नहीं हुआ तो चिकित्सक ने उसे तीन नवंबर को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में चार नवंबर को विवेकानंद हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा था। दो दिन बाद जांच में बेटे को डेंगू होने की पुष्टि हुई। बताया कि 10 नवंबर की शाम को बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन सत्यम की मौत से गमगीन थे। इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि सत्यम को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। गांव में टीम भेजकर दवा व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। इसके साथ ही जो जरूरत होगी उसे मुहैया कराया जाएगा।े