फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teen dies of electrocution angry villagers beat two doctors including superintendent

Sant Kabir Nagar News: करंट से किशोर की मौत, गुस्साएं ग्रामीणों ने अधीक्षक समेत दो डॉक्टरों को पीटा

Thu, 09 Mar 2023 10:35 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Mar 2023 10:35 AM IST
सार

अस्पताल कर्मियों ने बताया कि किशोर के शव को लेकर ग्रामीण अपने गांव चले गए। उसके एक घंटे बाद 200 से 250 की संख्या में एकत्रित होकर ग्रामीण अस्पताल पर पहुंचे और किशोर के उपचार में लापरवाही का आरोप मढ़ते हुए हंगामा मचाए।

विज्ञापन
Teen dies of electrocution angry villagers beat two doctors including superintendent
demo

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में धनघटा क्षेत्र के टाड़ा गांव के बन्हैती के रहने वाले किशोर की करंट की चपेट में आने से बुधवार की शाम को मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण किशोर को लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे,जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर ग्रामीणों ने उपचार में लापरवाही का आरोप मढ़ कर हंगामा कांटे और बाद में अधीक्षक समेत दो डॉक्टरों की पिटाई कर दी। बचाव में आए अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से हाथापाई किया।

विज्ञापन


क्षेत्र के टाड़ा गांव के बन्हैती टोला निवासी 17 वर्षीय गणेश चौहान पुत्र राम प्रसाद बुधवार की शाम को जनरेटर चालू किए। उसके बाद विद्युत तार जोड़ते दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद परिजन और गांव के लोग झुलसे किशोर को लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे, जहां देखते ही डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल कर्मियों ने बताया कि किशोर के शव को लेकर ग्रामीण अपने गांव चले गए। उसके एक घंटे बाद 200 से 250 की संख्या में एकत्रित होकर ग्रामीण अस्पताल पर पहुंचे और किशोर के उपचार में लापरवाही का आरोप मढ़ते हुए हंगामा मचाए। आरोप है कि लोग सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार राव और डॉक्टर नूर आलम की पिटाई शुरू कर दिए। दोनों डॉक्टरों के पिटाई देखकर बचाव में पहुंचे अस्पताल के अन्य कर्मियों से लोगों ने हाथापाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ग्रामीणों की पिटाई से दोनों डॉक्टर गंभीर रुप से घायल हो गए। अधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार राव का आरोप है कि किशोर को जब लोग अस्पताल लेकर आए थे तो उसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। जिसकी वजह से किशोर का उपचार करने की नौबत ही नहीं आई। अधीक्षक का आरोप है कि ग्रामीणों ने अस्पताल में उपद्रव किया और बाद में उनकी और डॉक्टर नूर आलम की जमकर पिटाई कर दी।

पिटाई से दोनों डॉक्टरों को गंभीर चोटे आई है। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करेंगे। जबकि एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से किशोर झुलस गया था। परिजन किशोर को पहले सीएचसी मलौली ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन किशोर को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया गया। डॉक्टरों के पिटाई किए जाने की न तो कोई सूचना है और न ही कोई तहरीर मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed