फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teasing a girl, people beat young boy

युवती को छेड़ने पर युवक को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Fri, 04 Dec 2020 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
teasing a girl, people beat young boy
युवती को छेड़ने पर युवक को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। शुक्रवार को महुली बाजार गई युवती के साथ मनचले युवक ने छेड़खानी कर दी। युवती के शोर मचाने पर आरोपी बाइक से भागने लगा। लोगों ने पीछा करके युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई।

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शुक्रवार को महुली कस्बे में गई थी। उसी दौरान बाइक से एक युवक पहुंचा और युवती से छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने पर युवक बाइक से नाथनगर की ओर भागने लगा। बाजार में मौजूद लोग बाइक से पीछा किए और महुली-मुकुंदपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास युवक को पकड़ लिया। युवक को दक्षिण चौराहे पर लाए और जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि युवक बार-बार घर पर फोन करके बेटी को परेशान करता था। शुक्रवार की सुबह जब बेटी महुली बाजार जा रही थी। तभी युवक उसे छेड़ने लगा। पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed