{"_id":"627017609dcf0d4c053b1af0","slug":"team-of-ministers-inspected-district-hospital-khalilabad-news-gkp435493590","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की सफाई दुरुस्त रखने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की सफाई दुरुस्त रखने की हिदायत
विज्ञापन
जिलाअस्पताल में निरीक्षण के दौरान मरीज का हाल जानते मंत्री।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल की सफाई दुरुस्त रखने की हिदायत
तीनों मंत्रियों ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
मरीजों से मिल रही सुविधाओं की बाबत जानकारी हासिल की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्राविधिक शिक्षा उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट-माप मंत्री आशीष पटेल, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने रविवार की देर रात जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों से मिल रहीं सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही अस्पताल की बेहतर सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
तीनों मंत्री रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले इमरजेंसी का निरीक्षण कर मरीजों के परिजनों से बातचीत की। इसके बाद जनरल वार्ड में पहुंचे। वहां पर साफ-सफाई देखी। अस्पताल की सीढ़ियों पर गंदगी देखकर नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट को देखा। इसके साथ एमसीएचस विंग के कोविड अस्पताल के बारे में जानकारी ली। इमरजेंसी में कौन चिकित्सक ड्यूटी कर रहा है और जनरल वार्ड में रात में किसी ड्यूटी लगी है, इससे संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया। मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को लेकर कार्य कर रही है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए दवाओं के साथ ही हर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। चिकित्सकों की जिम्मेदारी है कि मरीजों का बेहतर इलाज करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। अस्पताल में जो भी जरूरी संसाधन है, उसका उपयोग बेहतर तरीके से होना चाहिए। सरकार की जो भी योजनाएं हैं, उसका लाभ मरीजों को मिलना चाहिए। इस दौरान सांसद प्रवीण निषाद, विधायक अनिल त्रिपाठी, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक गणेश चौहान, एमएलसी सुभाष यदुवंश, सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी समेत अन्य मौजूद रहे।