{"_id":"621912993e0a7b6db909fbb3","slug":"team-makeup-for-voting-from-postal-balat-khalilabad-news-gkp428153686","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के लिए टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के लिए टीम गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के लिए टीम गठित
मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में 58 दिव्यांग मतदाता हैं चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटा है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग मतदाताओं का मत इस बार बूथ की जगह पोस्टल बैलेट के जरिए घर पर कराने की प्रक्रिया चल रही है। जिसके तहत डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश पर जहां मतदान कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, वहीं एआरओ माइको ऑब्जर्वर वीडियो ग्राफर व सुरक्षा कर्मी की तैनाती की गई है।
विधानसभा चुनाव 2022 में दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने नए निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के तहत विधानसभावार दिव्यांग मतदाताओं का मतदान पोस्टल बैलेट के माध्यम से होना है। आयोग के निर्देश के क्रम में डीएम दिव्या ने पोस्टल बैलेट मतदान के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी है। मेंहदावल विधानसभा में कुल 58 दिव्यांग मतदाता हैं। जिसमें बरईपार, संतोषपुर, गेहूडीला, हरदी, भैसठ, भानपुर, फकीरा, नंदौर, गनवरिया, रमवापुर, बरगदवाखुर्द, बेलहरकलां, जंगलदशहर, बरगदवाकलां, पसनारा, प्रसादपुर और बनखोरिया आदि गांव में दिव्यांग मतदाता हैं। जिनका मतदान 26 व 27 फरवरी को पोस्टल बैलेट से होना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने दो कर्मचारियों की तैनाती की है। टीम के प्रभारी खंड विकास अधिकारी बनाए गए हैं। जबकि माइको ऑब्जर्वर सहायक प्रबंधक इंडियन बैंक खलीलाबाद को बनाया गया है। जबकि वीडियो ग्राफर व दो सुरक्षा कर्मी भी इस मतदान के लिए लगाए गए हैं। टीम दिव्यांगों के घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान संपन्न कराएंगे। एआरओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं का मतदान पोस्टल बैलेट से होना है। इसके लिए चुनाव कर्मी सहित सारी व्यवस्था की जा चुकी है। दो दिनों में दिव्यांगों का मतदान संपन्न कराया जाएगा।