फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   team made for enquiry

बिगरामीर में विकास कार्यों की होगी जांच

Sun, 10 Oct 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
team made for enquiry
बिगरामीर में विकास कार्यों की होगी जांच
विज्ञापन

अनियमितता की शिकायत पर जांच के लिए टीम गठित
गांव के एक व्यक्ति ने अनियमितता की शिकायत डीएम से की थी
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिगरामीर में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की जांच के लिए डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी और आईडब्लयूएमएफ के अवर अभियंता को जांच अधिकारी नामित कर दो सदस्यीय टीम गठित की है। डीएम ने प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट जल्द देने के निर्देश दिए हैं।

बिगरामीर गांव के अफरोज अहमद ने 25 अगस्त को डीएम को विकास कार्यों में अनियमितता को लेकर 17 बिंदुओं के शपथ पत्र के साथ शिकायत पत्र दिया है। आरोप है कि पंचायत राज अधिकारी के भेजे गए उपभोग प्रमाण पत्र के अवलोकन किया गया तो पता चला कि प्रधान द्वारा गांव में सत्र वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक चौथा राज्य वित्त, चौदहवां वित्त मद से सीसी रोड, नाला निर्माण, इंटरलाकिंग आदि विकास कार्य पर बिना कार्य के ही और पूर्व में कराए गए विकास कार्यों को नया कार्य दिखाकर भुगतान किया गया है। यही नहीं, दूसरी कार्यदायी संस्था से कराए गए कार्य पर भी भुगतान करा लिया गया है। जिससे सरकारी धन की बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, भूमि संरक्षण इकाई (आईडब्ल्यूएमएफ) के अवर अभियंता हीरालाल को जांच अधिकारी नामित कर दो सदस्यीय टीम गठित की। डीएम ने टीम को जांच रिपोर्ट जल्द देने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान सकीना ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है। चुनावी रंजिश के चलते शिकायतकर्ता ने झूठा आरोप लगाया है। उनकी छवि धूमिल करने के लिए एक षडयंत्र रचा गया है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed