फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teachers will submit a memorandum today in protest against the compulsory TET

Sant Kabir Nagar News: टेट की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक आज देंगे ज्ञापन

Mon, 15 Sep 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 15 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Teachers will submit a memorandum today in protest against the compulsory TET
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के शिक्षक एकजुट होकर आंदोलन की राह पर है। जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव और कोषाध्यक्ष के सी सिंह ने जनपद के सभी प्राथमिक, जूनियर शिक्षकों का आह्वान किया कि 16 सितंबर के ज्ञापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनपद मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहाकि 2011 से पूर्व नियुक्त अध्यापकों हेतु टेट शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के निर्णय से शिक्षक दुखी हैं। अपनी नौकरी बचाने के लिए सड़कों पर उतरने हेतु बाध्य हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों के लिए इससे बड़ा अपमान और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति कोई और नहीं हो सकती है। कोषाध्यक्ष केसी सिंह ने कहा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश के सभी जिलों में प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को 16 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की यह मांग है कि देशभर के लाखों शिक्षकों को न्याय दें। उनके परिवारों को सड़क पर आने से बचाएं। जिला उपाध्यक्ष जफीर अली ने कहाकि 15 दिन पहले शिक्षकों को जब मीडिया के माध्यम से अप्रत्याशित और चौंकाने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शिक्षक समाज स्तब्ध है। 2011 से पूर्व के सभी नियुक्त शिक्षकों पर टेट को जबरिया थोपा जा रहा है। कानून लागू होने की डेट के पूर्व के शिक्षकों पर कोई नियम को थोपा जाना उचित नहीं है।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed