फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teachers were shown ways to enhance children's learning capacity.

Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों को बच्चों के सीखने की क्षमता बढ़ाने के तरीके बताए

Mon, 24 Aug 2026 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teachers were shown ways to enhance children's learning capacity.
बीआरसी सेमरियावां में प्रशिक्षण में शामिल ​शिक्षक। संवाद
सेमरियावां। बीआरसी पर चल रहे पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के चौथे बैच का शिक्षक प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को समावेशन, सक्रिय सहभागिता, स्थानीय संदर्भ, समूह कार्य और निरंतर आकलन के माध्यम से बच्चों के सीखने की क्षमता बढ़ाने के तरीके बताए गए। शिक्षकों ने समूहों में कार्य करते हुए विभिन्न गतिविधियों, चार्ट और शिक्षण सामग्री के माध्यम से विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर प्रत्येक बच्चे में पढ़ने, लिखने और संख्या ज्ञान की ग्रेड स्तर के अनुरूप अपेक्षित दक्षता विकसित करना लक्ष्य है। इसके लिए शिक्षक बच्चों को गतिविधियों से जोड़कर सीखने के अवसर प्रदान करें। उन्होंने विद्यालयों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समाचार पत्र पठन पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

शैक्षिक कैलेंडर में निर्धारित पठन गतिविधियों और समय सारिणी का विद्यालयों में कड़ाई से पालन कराने की बात कही। अब तक चार बैच में 400 शिक्षक-शिक्षामित्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों में भाषाई और गणितीय दक्षताओं के विकास के लिए गतिविधि आधारित एवं सहभागी शिक्षण पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षक गणेश प्रसाद चौरसिया और जफीर अली ने कहा कि कक्षा शिक्षण को रुचिकर और प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय परिवेश एवं बच्चों के दैनिक जीवन से जुड़ी गतिविधियों का प्रयोग जरूरी है। बच्चों को केवल पाठ पढ़ाने के बजाय उन्हें गतिविधियों में शामिल कर सीखने के अवसर दिए जाने चाहिए।
नियमित अभ्यास, बच्चों की सक्रिय सहभागिता, गतिविधि आधारित शिक्षण और निरंतर आकलन से सीखने के स्तर में सुधार लाया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक समूह कार्य और प्रस्तुतीकरण में भाग लिया। आपसी चर्चा के माध्यम से कक्षा-कक्ष की वास्तविक परिस्थितियों में गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्रशिक्षण में जफीर अली, गणेश प्रसाद चौरसिया, केएन पांडेय, सूचित कुमार जायसवाल, संतोष कुमार तिवारी, मुख्तार आलम सिद्दीकी, दुर्गा प्रसाद, असदुल्लाह, नीलम चौधरी, शिखा चौधरी, शब्बीर अहमद, ओंकार नाथ पांडेय, गिरिजेश चौधरी, शामिन इकबाल, प्रेमलता, प्रिय सिंह, लक्ष्मी चौधरी आदि मौजूद रहे।

000000000000000000
अज से शुरू होगा अंतिम बैच का प्रशिक्षण
खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि अब तक चार बैच में 400 शिक्षक-शिक्षामित्र प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। पांचवां और अंतिम बैच 25 अगस्त से शुरू होगा। इसमें शेष शिक्षक-शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed