{"_id":"613e35828ebc3e0759047a3f","slug":"teachers-protest-tomorrow-khalilabad-news-gkp408911535","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल के धरने को सफल बनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल के धरने को सफल बनाने की अपील
विज्ञापन
कल के धरने को सफल बनाने की अपील
प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां/संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों की ओर से सभी बीआरसी पर 14 सितंबर को धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया है। इसकी सफलता को लेकर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों से धरने में पहुंचने की अपील की है।
बीआरसी खलीलाबाद पर प्राथमिक शिक्षक संघ की खलीलाबाद ब्लॉक इकाई की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष रामसरन यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया धरने में शामिल हों। ताकि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जा सके। इस दौरान मीरा भारती, मोहम्मद मेराज, अखिलेश चंद, दिनेश कुमार, सदानंद, ज्ञानेंद्र, राकेश आदि मौजूद रहे। इसी तरह से सेमरियावां ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष जफीर अली, ब्लॉक अध्यक्ष मो. आजम, मंत्री मो. शोएब अख्तर और कोषाध्यक्ष राम निवास ने बताया कि सेमरियावां बीआरसी पर आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए शिक्षक एकजुट हों। ब्लॉक के सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और रसोइयों से अपील है कि धरने को सफल बनाने एवं संगठन की मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए समय से प्रतिभाग करें।