{"_id":"6197d8ceaf952d00cb196b61","slug":"teachers-protest-finished-khalilabad-news-gkp4169281103","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात खत्म हुआ शिक्षकों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात खत्म हुआ शिक्षकों का धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात खत्म हुआ शिक्षकों का धरना
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से बीएसए ने मांगी दस दिन की मोहलत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले विभिन्न समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे शिक्षकों का धरना बृहस्पतिवार की देर रात बीएसए के आश्वासन पर समाप्त हो गया। बीएसए ने पदाधिकारियों से दस दिन की मोहलत मांगी है। उधर, महासंघ ने चेताया है कि यदि दस दिन में समाधान नहीं हुआ तो फिर व्यापक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बता दें कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया था। महासंघ का कहना था कि ब्लॉक के बीईओ और बीएसए कार्यालय जानबूझकर शिक्षकों के शोषण पर उतारू है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी का कहना था कि शिक्षकों की समस्याओं के बारे में बीएसए को कई बार पत्र दिया गया मगर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नाथनगर के खंड शिक्षा अधिकारी पर लगे कई गंभीर आरोपों का प्रमाण भी सौंपा फिर भी वे पद पर कायम हैं। नवीन त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों की वरिष्ठता सूची, उपार्जित अवकाश, बकाया वेतन के भुगतान आदि में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महासंघ का कहना था कि बीएसए आफिस द्वारा रिपोर्ट आने के बाद भी शिक्षकों का इंक्रीमेंट रोका गया है। एनपीएस कटौती तथा मृतक आश्रितों की नियुक्ति के मामले का भी समाधान नहीं किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने कहा कि बीएसए ने दस दिन की मोहलत मांगी है। समाधान नहीं हुआ तो इस बार और व्यापक धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी बीएसए की होगी। इस दौरान अमरेश चौधरी, सुरेश मौर्य, दिनेश कुमार शुक्ल, आरिफ जमाल अंसारी, अभिषेक श्रीवास्तव, सर्वेश त्रिपाठी, आरिफ जमाल, सर्वेश राय, मनोज सिंह, योगेंद्र यादव, अंशुमान सलभ, रामकेश आदि मौजूद रहे।