फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teachers meeting conduct

हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर जताया आक्रोश

Thu, 30 Dec 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
teachers meeting conduct
हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर जताया आक्रोश
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक बृहस्पतिवार को आदर्श कृषक इंटर कॉलेज सिहटीकर में प्रधानाचार्य ध्रुवचंद पाठक ने अध्यक्षता हुई। इसमें हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह पर हुए प्राणघातक हमले में शामिल हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो एक जनवरी को विद्यालय बंद कर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अवध नारायण मिश्र व प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष ध्रुव चंद पाठक ने कहा कि प्रशासन हमलावरों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया। यह निंदनीय है। संगठन के अध्यक्ष हरिबख्श सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में योगेंद्र सिंह, बृजेश कुमार सिंह,शत्रुघ्न सिंह, सुरेंद्र यादव, जय गोविंद पाठक, राजेंद्र राम, धीरेंद्र प्रताप यादव, जय हिंद कुमार, सत्येंद्र कुमार, अंकित सिन्हा आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा इकाई वेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज बखिरा की बैठक में एक जनवरी को धरना एवं जेल भरो कार्यक्रम में शिक्षकों व कर्मचारियों के शामिल होने का आह्वान किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य परिषद के महामंत्री राजकपूर त्रिपाठी, नवल किशोर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed