फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teachers dharana

शिक्षकों ने शुरू किया धरना

Thu, 18 Nov 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
teachers dharana
शिक्षकों ने शुरू किया धरना
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान न होने तक जारी रहेगा
खंड शिक्षा अधिकारी व बीएसए कार्यालय पर लगाया मनमानी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पर अनिश्वितकालीन धरना शुरू कर दिया। महासंघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बीईओ और बीएसए कार्यालय जानबूझकर शिक्षकों के शोषण पर उतारू है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक धरना अनवरत धरना जारी रहेगा।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए कई बार बीएसए को पत्र दिया गया, मगर उसे जानबूझकर अनसुना कर दिया गया। शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी नहीं की जा रही है। न तो उपार्जित अवकाश का अनुपालन हो रहा है और न ही लेखा कार्यालय द्वारा बकाया वेतन के भुगतान के क्रम का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्यापन होने के बाद भी शिक्षकों को बकाया आदेश के लिए परेशान किया जा रहा है। बीएसए कार्यालय द्वारा रिपोर्ट आने के बाद भी शिक्षकों का इंक्रीमेंट रोकना, एनपीएस कटौती तथा मृतक आश्रितों की नियुक्ति के मामले का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने कहा कि धरना अनवरत जारी रहेगा। विभाग की मनमानी से शिक्षक काफी परेशान हैं। विभाग की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान कार्यकारी मंडल अध्यक्ष आंजनेय त्रिपाठी, रेनू अग्रहरि, महामंत्री अमरेश चौधरी, सुरेश मौर्य, दिनेश कुमार शुक्ल, आरिफ जमाल अंसारी, अभिषेक श्रीवास्तव, केशरीलाल, मार्कण्डेय राय, कृष्णचंद्र, सर्वेश त्रिपाठी, आरिफ जमाल, सर्वेश राय, मनोज सिंह, योगेंद्र यादव, अंशुमान सलभ, रामकेश, अनूप सिंह, आशीष गौतम, ब्रिजेंद्र गौतम, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed