फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teachers are absent, mdm are not according to menu

एसडीएम ने किया प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण

Wed, 21 Aug 2019 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Teachers are absent, mdm are not according to menu
प्राथमिक विद्यालय चपरा पूर्वी में एमडीएम का जांच करते एसडीएम - फोटो : KHALILABAD
अनुपस्थित रहे शिक्षक, मेन्यू मीनू के अनुसार नहीं बना था भोजन
विज्ञापन

- एसडीएम प्रमोद कुमार ने बुधवार को कई स्कूलों की जांच की
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। एसडीएम धनघटा ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोचरी, प्राथमिक विद्यालय सोनाड़ी व चपरापूर्वी तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय चपरापूर्वी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा विद्यालय में बच्चियों की संख्या कम थी तो चपरापूर्वी में शिक्षक ही अनुपस्थित पाए गए। वहीं मीनू के अनुसार भोजन भी नहीं बना था। इसकी रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई है।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोचरी में 15 छात्राएं ही मौजूद थीं। वार्डेन ने बताया कि रक्षाबंधन के अवकाश पर घर गईं छात्राएं अभी लौटी नहीं हैं। प्राथमिक विद्यालय चपरापूर्वी में मीनू के अनुसार बच्चों को दूध नहीं मिला था। एमडीएम (मिड-डे-मील) की गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी। एसडीएम ने प्रधानाध्यापक को इसके लिए चेतावनी दी। उच्च प्राथमिक विद्यालय चपरापूर्वी के सहायक अध्यापक दिलीप कुुमार अनुपस्थित थे। इनका एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति समेत रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed