{"_id":"622248d5691a552b2804c128","slug":"teacher-injured-in-accident-khalilabad-news-gkp4288952103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक घायल
विज्ञापन

तिघरा/बखिरा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह नेदुला चौराहे पर ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल शिक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया। उनका उपचार चल रहा है।
बताया जाता है कि तिघरा निवासी भूपेंद्र सिंह (45) 15 दिनों से खलीलाबाद स्थित सुंदरनगर में अपने नए घर में रह रहे हैं। वे शिक्षक हैं। शुक्रवार की सुबह आठ बजे वह नवीन सब्जी मंडी से सब्जी खरीद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच नेदुला चौराहे के निकट बस्ती की ओर से गुजरे ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शिक्षक घायल हो गए। घायल शिक्षक भूपेंद्र सिंह ने फोन करके परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराए। ब्यूरो