फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teacher against action

Sant Kabir Nagar News: 23 शिक्षक संकुल के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश

Fri, 19 May 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
teacher against action
बेलहर। आदेश का लगातार उल्लंघन करने के कारण बीईओ बेलहर कलां ने ब्लॉक के 23 नोडल शिक्षकों के खिलाफ बीएसए से कार्रवाई की सिफारिश की है। यह शिक्षक नोडल पद से इस्तीफा देने के बाद से ही अब तक काम पर नहीं लौटे हैं। इससे नाराज बीईओ ने कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेशानुसार प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को शिक्षकों की संकुल बैठक होती है। बीते एक अप्रैल को विभिन्न समस्याओं को लेकर सभी शिक्षक संकुल ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। इस बीच न्याय पंचायत लंगड़ाबार, पिपरा प्रथम तथा बेलहर कलां के 10 शिक्षक संकुल ने अपने पदीय दायित्व को फिर से संभाल लिया था। मगर बूढ़ी बेलहर, सियाकटाई, कुसरूकला तथा लोहरौली के 23 शिक्षक संकुल काम पर नहीं लौटे। विभागीय काम को पूरा करने में हो रही देरी तथा ब्लॉक की रिपोर्ट खराब जाने से नाराज बीईओ बेलहर कलां ज्ञान चंद्र मिश्र ने उक्त सभी 23 नोडल शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हेतु बीएसए को पत्र भेजा है। उनके इस कदम से शिक्षक सगठनों तथा संबंधित शिक्षकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed