फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Target set for purchasing 40 thousand metric tons of paddy in the district

Sant Kabir Nagar News: जिले में 40 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित

Tue, 16 Sep 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Target set for purchasing 40 thousand metric tons of paddy in the district
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को धान खरीद की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने अवगत कराया कि शासन ने जनपद में धान खरीद का लक्ष्य 40 हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत कामन धान 2369 रुपये प्रति क्विंटल, ग्रेड ए 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जनपद में कुल 57 क्रय केंद्रों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष जनपद में अभी तक कुल 40 क्रय केंद्रों का अनुमोदन किया जा चुका है। जिसमें खाद्य विभाग के 20, पीसीएफ के 15, पीसीयू के तीन, मण्डी समिति के एक एवं भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए हैं। जनपद में अभी तक कुल 39 किसानों द्वारा धान विक्रय के लिए पंजीकरण कराया गया है, किंतु अभी तक एक भी किसान का सत्यापन एसडीएम स्तर से नहीं किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने धान खरीद के लिए उप जिलाधिकारियों को किसानों द्वारा कराए गए पंजीकरण को वास्तविक रूप से सत्यापन करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि धान क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, विनोइंग फैन,छलना आदि की व्यवस्था समय से पूर्ण कर लिया जाए। समस्त क्रय केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क कर पंजीकरण बढ़ाए जाने के लिए निर्देशित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed