फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   tameswar nath mandir closed in sawan

सावन के दूसरे सोमवार को भी बंद रहा तामेश्वरनाथ शिव मंदिर

Mon, 13 Jul 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
tameswar nath mandir closed in sawan
सावन के दूसरे सोमवार को तोमश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में पसरा रहा सन्नाटा। - फोटो : KHALILABAD
सावन के दूसरे सोमवार को भी बंद रहा तामेश्वरनाथ शिव मंदिर
विज्ञापन

- ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में लोगों ने किया जलाभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। तामेश्वरनाथ मंदिर में दूसरे सोमवार को भी ताला बंद रहा। जिसकी वजह से श्रद्धालुओं ने ग्रामीण क्षेत्र में स्थित मंदिरों में जलाभिषेक किया। सिद्धेश्वरनाथ, निबिअहवा पोखरा और बेल्डुहा स्थित शिव मदिरों पर भक्तों ने शिव की आराधना की।

कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन व स्थानीय मंदिर के जिम्मेदारों ने सावन में तामेश्वरनाथ मंदिर बंद रखने का फैसला लिया था। लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में इकट्ठा न हो इसके लिए पुलिस और पीएसी के जवान रविवार की रात से ही मुस्तैद रहे। ग्राम प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि मंदिर बंद होने के नाते मंदिर पर श्रद्धालु नहीं आए। नाथनगर खलीलाबाद सड़क पर स्थित नौरंगिया और मैंसिर चौराहे पर पुलिस की चौकसी रही। मंदिर परिसर की ओर जाने वाली सड़क पर भी बैरिकेटिंग लगाया गया था। तामेश्वरनाथ मंदिर बंद होने के कारण श्रद्धालुओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed