फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Taking special vigilance towards Kovid Omicron: DM

कोविड ओमिक्रान के प्रति बरते विशेष सतर्कता : डीएम

Fri, 03 Dec 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Taking special vigilance towards Kovid Omicron: DM
कोविड ओमिक्रान के प्रति बरते विशेष सतर्कता : डीएम
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रान के मद्देनजर प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है। इसके साथ ही बाहर से आने वाले लोगों की कोविड जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि कोविड-19 वायरस के नए वैरिएंट-बी 1.1.529 (ओमिक्रोन) के दृष्टिगत एवं जनपद में किसी भी तरह के संभावित संक्रमण से बचाव के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क एवं सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जिले के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं अन्य ऐसे सार्वजनिक स्थलों जहां पर जनपद के बाहर से आने वाले लोगों की संभावना बनी रहती है, उन स्थानों पर कोविड की सैंपलिंग एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित कर जांच कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से समय-समय पर रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण एवं स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर पर्याप्त मेडिकल टीम की व्यवस्था तथा कोविड सैंपलिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि रेलवे और बस स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था हर हाल में कराई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। कोविड टेस्ट के दौरान पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्तियों को तत्काल कोविड प्रोटोकॉल के तहत चिकित्सा सुविधा प्रदान कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed