{"_id":"620bd94b177ee10ce06f0910","slug":"symbol-distribution-on-wednesday-khalilabad-news-gkp427041515","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम निर्देशन पत्रों की वापसी व चुनाव चिह्न का आवंटन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम निर्देशन पत्रों की वापसी व चुनाव चिह्न का आवंटन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाम निर्देशन पत्रों की वापसी व चुनाव चिह्न का आवंटन आज
- जांच के बाद खलीलाबाद में 16, मेंहदावल में 14 और धनघटा में हैं 12 प्रत्याशी
- नाम निर्देशन पत्रों की वापसी के बाद साफ होगी प्रत्याशियों की तस्वीर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। इस बीच 16 फरवरी को नाम निर्देशन पत्रों की वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 42 प्रत्याशी रह गए हैं। इसमें खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 16, मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में 14 व धनघटा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 12 प्रत्याशी शामिल हैं। बुुधवार को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। इसके तत्काल बाद चुनाव चिह्न आवंटन कार्य होगा, जो कार्य की समाप्ति तक जारी रहेगा। नाम निर्देशन पत्र वापसी के बाद प्रत्याशियों की सही तस्वीर सामने आएगी। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में भीड़ न हो, इसके लिए प्रबंध किए गए हैं। चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष ढंग से संपंन कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है।