{"_id":"5c758304bdec225eb65e0450","slug":"swine-flu-health-care-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लूः स्वास्थ्य महकमा सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लूः स्वास्थ्य महकमा सतर्क
Tue, 26 Feb 2019 11:48 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लूः स्वास्थ्य महकमा सतर्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जिले के एक व्यक्ति को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जिले के सीएचसी-पीएचसी पर इससे निपटने के लिए डेमीफ्लू टैबलेट उपलब्ध कराने का दावा विभाग कर रहा है। जिला अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है।
गोरखपुर जिले के अस्पतालों में इस समय स्वाइन फ्लू के कई मरीज भर्ती है। खलीलाबाद शहर की 85 वर्षीय महिला पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती हुई है। जांच में उसे स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुुई तो परिजन सकते में आ गए। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है और हालत नाजुक है। आननफानन में जिला अस्पताल में आठ बेड का अलग से वार्ड बना दिया। हालांकि वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं है। सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। सीएचसी-पीएचसी पर स्वाइन फ्लू से बचने के लिए अलग से वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए डेमी फ्लू टैबलेट हर सीएचसी-पीएचसी पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस बीमारी के मरीज को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकारी अस्पतालों में इसका पूर्ण इलाज है।