फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Surge in prices of guavas and pears

Sant Kabir Nagar News: अमरूद और नाशपाती के दाम में उछाल

Thu, 16 Jul 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Surge in prices of guavas and pears
सेमरियावां। बरसात के मौसम में बाजार में नाशपाती और अमरूद के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। कीमतें बढ़ने से यह आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

सेमरियावां, उसराशहीद, बाघनगर दानोकुइयां, नव्वागांव, चिउटना, सालेहपुर दुधारा, करही, लोहरौली आदि बाजारों में इन दिनों नाशपाती और अमरूद के दामों में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। बढ़ती कीमतों के कारण लोग कम मात्रा में फल खरीदने को मजबूर हैं। मो. हद्दीस, मारूफ अहमद, जुगानी, शाबान, राहुल आदि फल विक्रेताओं के अनुसार, इन दिनों अच्छी गुणवत्ता वाली नाशपाती 100 से 120 रुपये प्रति किलो और अमरूद 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। वहीं बाजार में आम 80 से 140 रुपये प्रति किलो तक उपलब्ध है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में स्थानीय आवक कम होने और बाहर से माल आने के कारण परिवहन लागत बढ़ गई है। इसके अलावा गुणवत्ता वाले फलों की उपलब्धता कम होने से कीमतों में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी करने पहुंचे गुफरान अहमद, संतोष कुमार प्रजापति, अबूजर चौधरी आदि का कहना है कि पहले अमरूद और नाशपाती आसानी से खरीद लेते थे लेकिन अब पहले जैसी स्थिति नहीं है। अमरूद और नासपाती के दाम पहले से काफी बढ़ चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed