फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sunshine in the afternoon and light rain in the evening

Sant Kabir Nagar News: दोपहर में निकली धूप तो शाम को हल्की बारिश

Sun, 14 Jul 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Jul 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sunshine in the afternoon and light rain in the evening
-उमस भरी गर्मी से मिली राहत, अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर में धूप निकली तो लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए। इस बीच शाम करीब चार बजे हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ किसान धान की रोपाई में जुटे हैं।

रविवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप हो गई। लेकिन मौसम फिर बदला और गरज के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश होते ही शहर में चहल-पहल दिखी। लोग सामानों की खरीदारी के लिए घरों से निकले।
विज्ञापन


हालांकि बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़ हो जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच किसान भी धान की रोपाई में जुटे हुए हैं।


मानसून सक्रिय है और अभी एक सप्ताह तक रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश होने की संभावना है।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed