फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sunil bansal in santkabirngar latest news

मिस्ड काल कर सीएए का करें समर्थन: सुनील बंसल

Mon, 10 Feb 2020 09:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
sunil bansal in santkabirngar latest news
विकास खंड खलीलाबाद के नेहिया खुर्द गांव में नगरिकता कानून के बारे में लोगो को जानकारी देते भाजपा - फोटो : KHALILABAD
मिस्ड काल कर सीएए का करें समर्थन: सुनील बंसल
विज्ञापन

- नेहिया खुर्द गांव में घर-घर जाकर किया लोगों को जागरूक
- सरकार की योजनाओं का लाभार्थियों से हासिल की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सोमवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के ग्राम नेहिया खुर्द में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जानकारी ली। साथ ही सीएए के समर्थन में मिस्ड काल के जरिए समर्थन मांगा।
जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई सभा में उन्होंने कहा नागरिकता संशोधन कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में सताये जा रहे अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया हैं। आजादी के समय गरीब हिंदू, सिख, बौद्ध आदि वहां से निकल नहीं पाये थे। बाद में कट्टरपंथियों के अत्याचार से डरकर वहां से पलायन किया और अब भारत में शरणार्थी बन कर रह रहे हैं। ऐसे सभी लोगों को मोदी सरकार ने कानून बनाकर भारत में सामान्य जीवन जीने का अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए हटाया तो राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। तीन तलाक जैसी अमानवीय समस्या का समाधान हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से देश का विकास हो रहा है। नौ करोड़ लोगों को शौचालय मिला।
विज्ञापन

खलीलाबाद सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास परक सोच का परिणाम है कि आम जन मानस खुशहाल है। उन्होंने कहा कि मिस्ड काल के जरिए सीएए का समर्थन करें। इस दौरान प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्रीराम चौहान, मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, सेतवान राय, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, अंबरीष राय, दीनदयाल सिंह, जगदम्बा श्रीवास्तव, हेमंत चतुर्वेदी, दयाराम, आनंद त्रिपाठी, धनंजय पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, कुमार अशोक पांडेय, जोखई सिंह, दुर्गा पांडेय, संजीव राय, नीरज तिवारी, मनीराम यादव, विवेकानंद वर्मा, अत्रिमुनि राय, राजू राय, गोरख कन्नौजिया, डब्लू सिंह, इंद्रासन राजभर, रमेश सिंह ,आलोक सिंह, विजय बहादुर सिंह, कमलेंद मिश्रा, शैलेंद्र, बुलबुल सिंह आदि मौजूद रहे। बाद में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने एक होटल में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed