फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sun rises, cold continue

धूप खिलने से राहत, गलन बरकरार

Fri, 19 Jan 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Jan 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
sun rises, cold continue
घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर चलते वाहन चालक आैर राहगीर। 
संतकबीरनगर। बुुधवार को दिनभर छाई रही बदली और कड़ाके के ठंड की मार झेलने वालों को गुुरूवार को कोहरा छटने से थोड़ी राहत मिल गई है। दोपहर बाद धूप भी खिली तो लोगों के चेहरे खिल गए। लोग घरों से निकले। इसका असर शहर में भी दिखा। शहर में अन्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल रही। हालांकि अभी ठंड व गलन का असर बना हुआ है। 
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से कोहरे का असर बना हुआ था। गुरूवार को भी सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन दोपहर बाद आसमान साफ रहा। जिसके कारण कोहरा छट गया। दिन में करीब एक बजे के बाद तेज धूप निकली तो कई दिनों से ठंड से परेशान रहे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


कई लोगों ने घर की छतों पर पहुंचकर धूप का आनंद लिया तो तमाम लोग घरों से निकले और जरूरी सामानों की खरीदारी की। इससे बाजार में रौनक देखी गई। हालांकि शाम को एक बार फिर ठंड व गलन के कारण बाजारों में सन्नाटा छा गया। ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने शहर के विभिन्न चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है, जहां पर लोगों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर दो पहिया वाहन चालक अलाव दिखने के बाद यहां ठहर कर खुद को गर्म रखने का प्रयास करने नजर आए। शहर के निवासी दिनेश कुमार ने कहा कि उम्मीद है कि अब ठंड का असर कम होगा और लोगों की दिनचर्या पटरी पर लौट आएंगी। दूसरी तरफ पन्ने लाल ने कहा कि ठंड के कारण समस्या पैदा हो रही है।धूप खिलने से लोगों को मिली राहत, गलन बरकरार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed