फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   summer camp from 21 to 28 may

शिक्षकों की छुट्टियां रद्द, समर कैंप में देंगे योगदान

Fri, 20 May 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
summer camp from 21 to 28 may
शिक्षकों की छुट्टियां रद्द, समर कैंप में देंगे योगदान
विज्ञापन

- 21 मई से 28 मई तक समर कैंप का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों में 21 मई से 28 मई तक समर कैंप का आयोजन होगा। जिसमें छात्र-छात्राओं की कक्षाएं संचालित होंगी। जिसमें गीत, नृत्य, सिलाई, कढ़ाई, पारंपरिक खेल, हस्तशिल्प, सृजनात्मक लेखन, चित्रकला, रंगोली, खेल, नाटक आदि जैसे क्रियाकलाप सिखाएं जाएंगे। डीआईओएस ने इसके लिए नोडल व सह नोडल अधिकारी नियुक्त कर गतिविधियां कराएं जाने का निर्देश दिया है।

डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि 21 मई से 28 मई के बीच समर कैंप का आयोजन होना है। जिसमें छात्रों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षक और छात्र स्कूल आएंगे। समर कैंप के लिए राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य नूतन राय को नोडल अधिकारी और अभिषेक सिंह को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है। समर कैंप का आयोजन कराकर उसकी फोटोग्राफ्स कार्यालय में जमा कराएंगे ताकि उससे शासन को अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed