फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   students awared about fire fighting

विद्यार्थियों को आग से बचाव की दी गई जानकारी

Wed, 22 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
students awared about fire fighting
विद्यार्थियों को आग से बचाव की दी गई जानकारी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अग्नि शमन विभाग की ओर से बुधवार को बेलहर और दुधारा क्षेत्र के दो स्कूलों में छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। आग की घटना से बचाव के लिए सावधानी को जरूरी बताया गया।

अग्नि शमन अधिकारी अशोक यादव ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सियाकटाई बेलहरकला और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमिला सेमरियावा दुधारा के छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी। आग के कारणों, उसकी प्रवृति और बचाव के तरीकों के विषय में विद्यार्थियों को जागरूक किया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि घरों में खराब बिजली वायरिंग, रसोई गैस लीकेज, शार्ट सर्किट आदि से आग लगने का खतरा अधिक रहता है। सावधानी बरतने से आग लगने की घटनाओं को कम किया जा सकता है। यदि आग ठोस पदार्थ में लगी हो तो इसे पानी के साथ बुझाना चाहिए। जबकि किसी तरल पदार्थ जैसे तेल में लगी आग को पानी से न बुझाएं। इसके लिए सिलिंडर के रूप में आसानी से उपलब्ध झागयुक्त अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस हवा से हल्की होती है और रिसाव होने पर यह कमरे में नीचे की ओर फैलती है। इसलिए आग लगने की दुर्घटना में इसके प्रभाव से नहीं बचा जा सकता, लेकिन सावधानी रखने से ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed