फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Student Union President, Case on General Secretary

Sant Kabir Nagar News: छात्रसंघ अध्यक्ष, महामंत्री समेत पांच पर बलबा का केस

Sat, 04 Mar 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Student Union President, Case on General Secretary
एचआरपीजी कॉलेज में शुक्रवार को एक छात्र की पिटाई का मामला
विज्ञापन

- कोतवाली पहुंच कर छात्र ने दी तहरीर, समर्थन में आए एबीवीपी के कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के छात्रसंघ अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, महामंत्री प्रदीप यादव समेत पांच लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया है। कॉलेज के एक छात्र की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है।
एचआरपीजी कॉलेज के छात्र अंबेश कुमार का आरोप है कि तीन मार्च को कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह चल रहा था। उसी बीच शैलेंद्र यादव और प्रदीप यादव व उनके अन्य साथी कार्यक्रम स्थल पर आए। वहां पर उसे गाली देने के साथ हाथापाई करने लगे। उसी बीच उसकी जेब से 1300 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

विरोध किया तो उसे मारने पीटने लगे। उसे लात घूसो से मारपीट कर घायल कर दिए। जिससे उसे काफी चोटे आई है। छात्र के समर्थन में एबीवीपी के पदाधिकारी आ गए और कोतवाली पहुंच कर मामले में कार्रवाई की मांग करने लगे। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि अंबेश कुमार की तहरीर पर छात्र संघ अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, प्रदीप यादव समेत तीन अन्य पर मारपीट, बलबा का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed