फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   student union election in hrpgc on 27 october

27 अक्तूबर को होगा छात्र संघ चुनाव

Mon, 18 Oct 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
student union election in hrpgc  on 27 october
27 अक्तूबर को होगा छात्र संघ चुनाव
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी
तत्काल प्रभाव से कॉलेज परिसर में आचार संहिता लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। 21 अक्तूबर से 27 अक्तूबर के बीच चुनाव संपन्न कराया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि इस दौरान कॉलेज परिसर और आसपास आचार संहिता लागू कर दी गई है। बिना परिचय पत्र के किसी भी छात्र को कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

प्राचार्य डॉ. मंजू मिश्रा और मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. डीएन पांडेय ने बताया कि 20 व 21 अक्तूबर को नामांकन पत्रों का वितरण होगा। इसके साथ ही 21 अक्तूबर को 11 बजे से दो बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 21 को ही 2:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी, उसके बाद वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन होगा। 22 अक्तूबर को 11 बजे से एक बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 22 अक्तूबर को दो बजे वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर को नौ बजे से दो बजे तक मतदान होगा। उसी दिन तीन बजे से मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। उसके बाद शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर व आसपास आचार संहिता लागू कर दी गई है। कॉलेज परिसर में कोई भी छात्र बिना परिचय पत्र के प्रवेश नहीं करेगा। लिंगदोह कमेटी के अनुसार ही चुनाव संपन्न कराया जाएगा। जिन छात्र-छात्राओं का परिचय पत्र नहीं बना है, वे परिचय पत्र बनवा लें। इसके साथ ही कॉलेज परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से प्रचार-प्रसार किया जा सकता है। छात्र नेता चुनाव में कॉलेज प्रशासन का सहयोग कर शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed