फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   student failed in dm questioning

जोड़-घटाना भी नहीं कर सके प्राथमिक विद्यालय जिगना के बच्चे

Mon, 09 Sep 2019 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
student failed in dm questioning
्राथमिक विद्यालय जिगना पर बच्चो को पढ़ाते डीएम - फोटो : KHALILABAD
जोड़-घटाना भी नहीं कर सके प्राथमिक विद्यालय जिगना के बच्चे
विज्ञापन

- डीएम के निरीक्षण में अंग्रेजी के प्रश्न भी नहीं बता सके
- शिक्षकों से पठन-पाठन में सुधार लाने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डीएम रवीश गुप्त ने सोमवार को जिगना गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय, पशु आश्रय केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र के हालात को देखा। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से जब डीएम ने जोड़, घटाना जैसे सामान्य प्रश्न पूछा तो छात्र उसका जवाब नहीं दे सके। अंग्रेजी के प्रश्न का भी छात्रों ने उत्तर नहीं दिया। डीएम ने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों से सुधार लाने की चेतावनी दी।

डीएम सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय जिगना पहुंचे। वहां पर कक्षा तीन, चार व पांच के बच्चों के ज्ञान का आंकलन किया। तीनों कक्षाओं के बच्चों गणित व अंग्रेजी का प्रश्न नहीं बता सके। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम खुद बच्चों को गणित से संबंधित सवालों को हल कराया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों के ज्ञान बढ़ाने में सकारात्मक उद्देश्य से कार्य करे। इसके बाद डीएम ने जिगना गौशाला का निरीक्षण किया। 82 पशु रजिस्टर के अनुसार मिले। नाद गहरा पाया गया जिसे ठीक कराने का निर्देश दिया। डीएम ने जिगना गांव के कोटे के दुकान की जांच की। जहां पर 382 राशन कार्ड धारकों में 95 को राशन वितरित किया हुआ पाया गया। उन्होंने कोटेदार व प्रधान को समय से सभी कार्ड धारकों को राशन देने के लिए प्रचार-प्रसार कराए जाने का निर्देश दिया। कोटेदार को निर्देश दिया कि मिट्टी का तेल सिर्फ उन्हीं को दिया जाए जिनके पास गैस कनेक्शन व विद्युत कनेक्शन न हो। आंगनबाड़ी केंद्र जिगना का निरीक्षण किया तो वहां पर छह बच्चे उपस्थित मिले और सहायिका अनुपस्थित पाई गई। डीएम ने कहा कि समय-समय पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाए। अनुपस्थित सहायिका से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed