फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Student dies after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत

Sat, 06 Aug 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Student dies after being hit by truck
खलीलाबाद सीएचसी में रोते परिजन। - फोटो : KHALILABAD
ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत
विज्ञापन

- चांदीडीहा स्थित स्कूल से पढ़ कर साइकिल से घर जा रहा था दसवीं कक्षा का छात्र
- इकलौते बेटे की मौत से टूट गया परिवार
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के अतरौरा और रसहरा के बीच में शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार टूट गया। पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के सुंदरपुर बजहा गांव निवासी 15 वर्षीय अमर सिंह पुत्र राधे रमण सिंह चांदीडीहा स्थित आरएल एकेडमी में कक्षा दसवीं का छात्र था। रोज की तरह वह साइकिल से शनिवार को स्कूल पढ़ने आया था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद करीब डेढ़ बजे साइकिल से घर जा रहा था। अतरौरा और रसहरा के बीच ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छात्र घायल हो गया। मौके पर आस-पास के लोग जुट गए, लेकिन तब तक ट्रक छोड़ कर चालक भाग गया। लोग घायल छात्र को सीएचसी खलीलाबाद ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पीड़ित परिजन भी पहुंच गए। छात्र अमर सिंह अपने मां- बाप का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें भी हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। पीड़ित पिता राधेरमण किसान हैं। पीड़ित पिता और मां को बेटे से बड़ी उम्मीद थी। बेटे की मौत से परिजनों को गहरा आघात पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed