फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   student died in road accident

सड़क हादसे में जीपीएस के छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 29 Feb 2020 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
student died in road accident
जिलाअस्पताल में मृतक छात्र को देखने के लिए लगी भीड़। - फोटो : KHALILABAD
सड़क हादसे में जीपीएस के छात्र की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

- बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था अरुण, आया था प्रवेश पत्र लेने
- महराजगंज निवासी घायल दूसरा छात्र मेडिकल कॉलेज रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर बनियाबारी के पास शनिवार को हुए हादसे में बाइक सवार जीपीएस के एक छात्र की मौत हो गई। वहीं दूसरा छात्र घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ले के रहने वाले 22 वर्षीय अरुण पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र और महाराजगंज जनपद के थाना परसा मलिक क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी 19 वर्षीय शिवा चौधरी पुत्र त्रिलोकी चौधरी जीपीएस महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र थे। शनिवार को दोनों प्रवेश पत्र लेने महाविद्यालय आए थे। दोनों एक ही बाइक से बनियारी की ओर गए थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर 108 नंबर की एंबुलेंस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। शिवा चौधरी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। करीब एक घंटे तक एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाई। बाद में डॉक्टरों ने प्रयास करके एंबुलेंस की व्यवस्था की और घायल को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। इधर सूचना पर अरुण के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। चौकी इंचार्ज कलेक्ट्रेट हरिकेश भारती ने बताया कि दोनों परीक्षार्थी एक ही बाइक पर सवार बताए गए। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed