फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Student charged with statement, accuses young man of rape

बयान से मुकरी छात्रा, युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Wed, 27 Nov 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Student charged with statement, accuses young man of rape
बयान से मुकरी छात्रा, युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

सेमरियावां (संतकबीरनगर)। दुधारा थानाक्षेत्र के एक गांव में छात्रा के साथ जबरन निकाह करा देने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। छात्रा कोर्ट में दिए बयान में जिस रिश्तेदार युवक के साथ जबरन निकाह हुआ था, उसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। बुधवार को पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया।

दुधारा क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित किशोरी सीडब्ल्यूसी के समक्ष उपस्थित होकर शिकायती पत्र दिया था कि वह कक्षा 11 की छात्रा है। उसकी उम्र 16 है। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसका ननिहाल बगल के गांव में है। घर पर कोई काम पड़ने पर उसकी मां रिश्तेदारों को बुलाकर मदद लेती रहती है। तीन नवंबर की शाम में ननिहाल से उसका रिश्तेदार चौराहे पर बाजार करने आया था। मां के कहने पर युवक बाजार से सामान लेकर शाम में करीब छह बजे घर पहुंचाने आया था। इसी दौरान गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग पहुंचे और उसके घर के बाहर हंगामा करने लगे। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और सिर मुड़वा कर गांव में घुमाने की धमकी देते हुए गांव के मदरसे पर जबरन उसका निकाह करवा दिया। पीड़िता की शिकायत पर सीडब्लूसी की ओर से मामले में एसओ को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान, निकाह करवाने में शामिल दोनों गवाह और निकाह पढ़ाने वाले मौलवी के विरुद्ध मारने-पीटने, धमकी देने और बाल विवाह निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचक एसआई चंद्रभान तिवारी ने बताया कि पीड़िता का कोर्ट में बयान कराया गया। पीड़िता ने वहां बयान बदल दिया। जिस रिश्तेदार युवक संग उसका निकाह कराने का आरोप था। अब पीड़िता ने उसी रिश्तेदार युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ गौरव सिंह ने बताया कि पीड़िता के कोर्ट में दिए बयान के बाद दर्ज मुकदमे को तरमीम करते हुए दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट की धारा बढ़ाई गई। बुधवार को आरोपी युवक को अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed